विमेन्स एशिया कप 2024- भारत और पकिस्तान के बीच मुकाबला आज 

News Hindi Samachar

नई दिल्ली।  विमेन्स एशिया कप 2024 का आगाज हो गया है। टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पहले ही दिन भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। दांबुला में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं। 11 में भारत तो 3 में पाकिस्तान को जीत मिली है।

बात करें दोनों टीमों के पीछले पांच मुकालबों की तो भारत ने तीन जीते और एक मैच गंवाया है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपने पांच टी20I मुकाबलों में मात्र एक में जीत दर्ज की है, जबकि चार मैच में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है।भारतीय टीम पाकिस्तान महिला टीम पर जीतकर शानदार आगाज करना चाहेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला दांबुला के रंगीरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉस्टार की बेवसाइट और एप पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठोस रणनीति बनाकर मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करें- सीएम

चौरासी कुटिया का अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उच्चीकरण होगा पांच वन प्रभागों में “लिविंग विद लैपर्ड“ कार्यक्रम जारी उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20 वीं बैठक देहरादून। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा और प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके निवारण के लिए सुनियोजित नीति […]
ठोस रणनीति बनाकर मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करें- सीएम

You May Like