महिला यूरो 2022 : ऑस्ट्रिया क्वार्टरफाइनल में, जर्मनी से होगा सामना

News Hindi Samachar
साउथेम्प्टन: निकोल बिला के एकमात्र गोल की बदौलत ऑस्ट्रिया ने नॉर्वे को 1-0 से हराकर महिला यूरो 2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना जर्मनी से होगा। इस हार के साथ नॉर्वे प्रतियोगिता से बाहर हो गया है। ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए नॉर्वे को बस एक ड्रॉ का जरूरत होती, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। ऑस्ट्रिया ने मैच की शुरूआत बेहद आक्रामक तरीके से की, जिसका उसे फायदा भी मिला। मैच के 12वें मिनट में लौरा फेयरसिंगर के शॉट को पीटरसन ने क्रॉसबार की तरफ मारा, लेकिन नार्वे की कप्तान मारन मजेल्डे ने गेंद को दूर मार दिया। मैच के 37वें मिनट में वेरेना हंसाव के क्रॉस को निकोल ने हेडर को जरिए गोल पोस्ट में डाल दिया और ऑस्ट्रिया को 1-0 की बढ़त मिल गई। इसके बाद नॉर्वे ने वापसी की काफी कोशिशें की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी और अंत में ऑस्ट्रिया ने 1-0 की जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना जर्मनी से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरेला पर्यावरण संरक्षण को प्रकृति से जोड़ने वाला पर्व है: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने शनिवार को हरेला पर्व के अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पौधरोपण किया। साथ ही प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा […]
हरेला पर्यावरण संरक्षण को प्रकृति से जोड़ने वाला पर्व है: मुख्यमंत्री धामी

You May Like