घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे कार्यकर्ता: मदन कौशिक

हल्द्वानी: भाजपा की आज दो दिवसीय कार्यसमिति शुरू होने जा रही है। इसमें मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अगले 15 दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गांव गांव जाकर हर परिवार को मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। कल कार्यसमिति के दूसरे दिन प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित 300 लोग शामिल होंगे, कार्यसमिति में कई राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसमे प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया जाएगा। कार्यसमिति में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिले और मंडलों की कार्यसमिति आयोजित की जाएंगी। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अगले 15 दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गांव गांव जाकर हर परिवार को मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी, इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उड़ीसा के राज्यपाल ने नैनीताल राजभवन को बताया ऐतिहासिक

नैनीताल: उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के दौरे पर आए उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने मंगलवार को राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रो. लाल से गुरमीत सिंह से विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा की। उन्हें नैनीताल राजभवन का भी भ्रमण […]
उड़ीसा के राज्यपाल ने नैनीताल राजभवन को बताया ऐतिहासिक

You May Like