गोली चलने से युवक , आरोपित गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में तमंचे से चली गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। लक्सर कोतवाली के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से गोली चलने से मुनासिब गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने आरोपित युवक दिलशाद उर्फ दिल्लू निवासी खड़ंजा कुतुबपुर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपने पास तमंचे होने तथा उससे गोली चलने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम आरोपित को लेकर गांव में पहुंची। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे खेत में छिपाया गया एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किये। एसएसआई ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून अभी राजधानी का बोझ झलने लायक नहीं है: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून: अपने कार्यकाल में गैरसैंण को ग्रीष्ककालीन राजधानी घोषित करने वाले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देहरादून अभी राजधानी के बोझ सहने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण पहाड़ का प्रतीक भी है और पीड़ा भी है। कहा कि गैरसैंण में साल में तीन, […]
देहरादून अभी राजधानी का बोझ झलने लायक नहीं है: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

You May Like