आज का पंचांग, 4 मई 2023

-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

धर्म: राष्ट्रीय मिति वैशाख 14, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 21। शव्वाल-13, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 मई सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहूकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

चित्रा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 35 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।

गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 9 बजकर 10 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 4 मई 2023 : सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 4 मई 2023 : शाम 6 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 4 मई 2023 :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 3 बजकर 1 मिनट से 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 5 बजकर 38 मिनट से रात को 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 4 मई 2023 :

राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 25 मिनट से 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। भद्रा रात को 11 बजकर 44 मिनट से सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।

आज का उपाय : आज केले के पेड़ पर दूध चढ़ाएं और गाय को आटे की लोई में चने की दाल और गुड़ मिलाकर खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 4 मई 2023

मेष राशि– जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थोड़ा मन विचलित रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर कही जाएगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल दें। वृषभ राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति […]
आज का राशिफल, 4 मई 2023

You May Like