उत्तराखंड की “मानसखण्ड“ झांकी के कलाकारों ने पीएम मोदी से की भेंट

News Hindi Samachar
देहरादून: सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर के0एस0 चैहान के नेतृत्व में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित “मानसखण्ड“ पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास में भेंट की। झांकी के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया। गौरतलब है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए चयनित विभिन्न राज्यों की झांकियों के कलाकारों के साथ ही उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को भी 7, लोक कल्याण मार्ग में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून: आगामी 25 से 28 मई एवं 26 से 28 जून 2023 में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाई जाए। उत्तराखण्ड में होने वाली जी-20 की बैठकों के जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, संबंधित विभागीय सचिव उसकी नियमित समीक्षा […]
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

You May Like