उपचुनावः भाजपा, कांग्रेस से दिग्गजों के बागेश्वर पहुंचने से सियासी पारा चढ़ा

News Hindi Samachar

बागेश्वर: 5 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा, कांग्रेस ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। इस बीच बागेश्वर में दिग्गजों ने भी डेरा डाल दिया है। भाजपा से तीन कैबिनेट मंत्री और संगठन के कई पदाधिकारी तो कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह समेत पूरा संगठन बागेश्वर में डेरा डाले हुए हैं।

बागेश्वर में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास को जिताने के लिए सरकार के कई मंत्री बागेश्वर में प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहले ही दिन से बागेश्वर में हैं। अब सतपाल महाराज, रेखा आर्य और धन सिंह रावत भी प्रचार में जुट गए हैं। सतपाल महाराज रोड शो के जरिए भी प्रचार कर रहे हैं। इसके बाद सीएम धामी और गणेश जोशी का भी पहुंचने का कार्यक्रम है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी लगातार बागेश्वर चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। भाजपा की युवा मोर्चा और महिला मोर्चा भी बागेश्वर में डटी हुई है। ये चुनाव भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है। हाईकमान ने भी उपचुनाव को भारी अंतर से जीतने का टास्क दिया है। जिसे जीतने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा को पूरी टक्कर देने की कोशिश में हैं। कांग्रेस भाजपा को हराकर इतिहास बनाने की कोशिश में हैं।

ऐसे में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पूरा संगठन बागेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत 2 सितंबर तक बागेश्वर में ताबड़तोड़ जनसभाएं और चुनाव प्रचार करेंगे।

हरीश रावत के बागेश्वर पहुंचने से ​चुनाव का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने बसंत कुमार को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा की पार्वती देवी से हैं। जो कि पूर्व विधायक चंदन राम दास की पत्नी हैं। इसके अलावा बागेश्वर सीट पर एसपी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भागवत कोहली चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षाबंधन पर पैतृक आवास खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बड़ी बहन से बंधवाई राखी

खटीमा: पूरे देश में भाई बहन के प्यार और स्नेह का ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी भी रक्षाबंधन पर अपने पैतृक आवास खटीमा गए हैं। सीएम धामी ने अपनी बड़ी बहन से राखी बंधवाई। Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami celebrated #RakshaBandhan with […]
रक्षाबंधन पर पैतृक आवास खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बड़ी बहन से बंधवाई राखी

You May Like