ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत और निशु को किया गया सम्मानित

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले लोगों (रजत और निशु) को सम्मानित किया।
सीएम धामी ने ट्वीट किया, आप समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्र के 74वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं को शत्-शत् नमन। आइए, हम सभी अपने मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने हेतु संकल्पित हों। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार की पत्नी रितु और कंडक्टर परमजीत के पिता सुरेश कुमार ने उनके ओर से सम्मान ग्रहण किया। वहीं, उत्तराखंड के राज्यपाल ने ट्वीट किया, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सभी भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु हमारे महान संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे

देहरादून: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल की सुबह सात बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। टेहरी राजदरबार नरेंद्र नगर में गुरूवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना पश्चात विधि विधान से कपाट खुलने की तिथि तय हुई। […]
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे

You May Like