कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

News Hindi Samachar

हरिद्वार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे।

बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे थे।

दूसरे दिन भारत की संस्कृति की वर्तमान चुनौतियां रू स्वामी दयानंद एक समाधान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई थी। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय, संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हवाला ऑपरेटर गुजरात से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

-आरोपी की 17 राज्यों की पुलिस को थी तलाश देहरादून: देश भर में लगभग 15 करोड़ 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एक शातिर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की तलाश 17 राज्यों की पुलिस को थी […]
हवाला ऑपरेटर गुजरात से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

You May Like