खड़के के उत्तराखण्ड दौरे से पूर्व सियासत तेज

News Hindi Samachar
हरिद्वार: मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा पहली बार विपक्षी दल के बड़े नेता उत्तराखंड आ रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वह कांग्रेस को एकजुट कर सकते हैं या फिर उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ेगा। हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई।  इस दौरान महेंद्र भट्ट ने बताया मौजूदा समय में पूरे उत्तराखंड में 70 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। महिलाओं को राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है। आने वाले दिनों में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर बयान दिया। उन्होंने कहा उत्तराखंड कांग्रेस में कलह है। कांग्रेस के अंदर ही एकजुटता नहीं है। ऐसे में पहली बार विपक्षी दल के बड़े नेता उत्तराखंड आ रहे हैं. अब देखना होगा कि वह कांग्रेस को एकजुट कर सकते हैं या फिर उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल बैठक के दौरान कैबिनेट में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक के दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में हुए भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा […]
कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी

You May Like