गढ़वाल केंद्रीय विवि के वित्त अधिकारी ने दिया इस्तीफा

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के वित्तीय अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते माह 1 जून को पदभार संभाला था। विवि में पांच साल बाद वित्त अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति हुई थी। वित्त अधिकारी श्रीवास्तव ने केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर चयन होने व निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने वित्त अधिकारी के इस्तीफे की पुष्टि की। वर्ष 2018 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के तत्कालीन वित्त अधिकारी पदमाकर मिश्र का कार्यकाल पूरा हुआ। जिसके बाद लगातार विवि में वित्त अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान प्रो. एनएस पंवार व डा. एके मोहंती ने वित्त अधिकारी का प्रभार संभाला।

गढ़वाल विवि के स्वर्ण जंयती वर्ष में हो रहे मिशन मोड की नियुक्ति प्रक्रिया में मई 2023 में वित्त अधिकारी पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव का चयन हुआ। नवनियुक्त वित्त अधिकारी ने 1 जून को पदभार संभाला। विवि को पांच साल से अधिक समय के बाद स्थायी वित्त अधिकारी मिला, लेकिन अब वित्त अधिकारी श्रीवास्तव ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि वित्त अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव का चयन केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर हो गया है। साथ ही उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण भी बताया है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया विवि के वित्त अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्ताव का इस्तीफा मिला है, जो अभी प्रक्रिया में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के पर्यटक की बाल-बाल बची जान, तेज लहर में बह गई थी गाड़ी

ऋषिकेश: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच उफनाए ऋषिकश के घासीराम रपटे में दिल्ली के पर्यटकों की कार बह गई और बहाव में फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर गाड़ी के साथ पर्यटकों को सकुशल निकाल लिया। दरअसल, लगातार […]
दिल्ली के पर्यटक की बाल-बाल बची जान, तेज लहर में बह गई थी गाड़ी

You May Like