गौरीकुंड  भूस्खलन: अब तक तीन शव मिले, लापता लोगों की तलाश जारी

News Hindi Samachar

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शनिवार को भी जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, स्थानीय प्रशासन की एक टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के 100 जवान तलाश अभियान में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लापता लोगों को खोजने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं। रजवार ने कहा कि अब तक तीन शव मिले हैं और 17 लोग लापता हैं।

हालांकि, जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा था कि चार शव बरामद किए गए हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को केदारनाथ के रास्ते में गौरीकुंड के पास डाट पुलिया के निकट अचानक आई बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन में तीन दुकानें बह गई थीं और 20 लोग लापता हो गए थे। जिस स्थान पर दुकानें थीं, उससे करीब 50 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी बहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

देहरादून: उत्तराखंड की बेटी ने बार फिर देश का नाम रोशन किया है। गोल्डन गर्ल नाम से प्रसिद्ध मानसी नेगी ने चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम का हिस्सा रही मानसी नेगी 20 किमी दौड़ स्पर्धा में प्रदर्शन किया। मानसी के कोच और […]
उत्तराखंड की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

You May Like