चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

News Hindi Samachar

देहरादून: राज्य के आवासीय विद्यालयों में बुधवार शाम को विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस स्कूलों में प्रसारण की व्यवस्थाओं के आदेश जारी किए हैं

डा. सटी ने समस्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा।

इधर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग को लेकर धन नगरी हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सफलता की कामना की। विक्रम चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने कहा हनुमान चालीसा का पाठ लगातार जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वारः मंदिर के पास भूस्खलन की चपेट में आई दुकानें

हरिद्वार: लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से चंडी देवी मंदिर के समीप नील पर्वत पर बना पुस्ता बह गया। पुस्ता बहने और लगातार हो रहे भूस्खलन से चंडीदेवी मंदिर परिसर खतरे की जद में हैं। खतरे को देखते हुए फिलहाल मंदिर दर्शन पर रोक लग गई है। वहीं रोपवे और […]
हरिद्वारः मंदिर के पास भूस्खलन की चपेट में आई दुकानें

You May Like