चमोली हादसा: सरकार और संगठन पूरी तरह पीड़ितों के साथः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट

News Hindi Samachar

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली हादसे को लेकर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान के हवाले से जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हुए लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें वापिस आना पड़ा। भट्ट ने जिला प्रशासन से राहत कार्यों की जानकारी ली और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में मदद पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने घटना में मृत हुए लोगो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने विश्वास दिलाया मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी और घायलों को उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर घायलों के भी हाल जाना। भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा घटना की न्यायिक जांच की घोषणा पर संतोष व्यक्त करते हुए कह, इस घटना में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की इस दुर्घटना में जिनके अपने चले गए उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता लेकिन सरकार और संगठन दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

मेष राशि: क्रोध पर काबू रखें, भावुकता पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान करीब-करीब ठीक है, व्यापार जो है आपका पहले से बेहतर है। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि:कलाकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, कलह से बचें, घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। भूमि, […]
आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023

You May Like