जम्मू कश्मीर के डीजी जेल एचके लोहिया अपने घर में मृत पाए गए

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया जम्मू स्थित अपने आवास में मृत अवस्था में पाये गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक डीजी जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके जम्मू स्थित आवास में मिला है। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर उनकी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस की टीमें उनके घर से सबूत एकत्र कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि एचके लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर कोरिया ने टोक्यो के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान चौकन्ना

सियोल: उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एकबार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अनुसार उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। उत्तर कोरिया के टोक्यो के ऊपर से अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद जापान ने […]
उत्तर कोरिया ने टोक्यो के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान चौकन्ना

You May Like