टनल हादसाः कांग्रेस ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

News Hindi Samachar
रेस्क्यू  टीम का किया शुक्रिया अदा देहरादून: उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 41 श्रमिकों के सफर रेस्क्यू पर जहां एक ओर पूरा देश खुशियां मना रहा है तो वहीं उत्तराखण्ड में विपक्षी कांग्रेस रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे हैं।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, केंद्रीय एजेंसियों और नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के बीच समन्वय की कमी के कारण बचाव अभियान में लंबा समय लगा। करन माहरा ने कहा कि सरकार ने बहुत विलंब से सही रणनीति पर काम किया और सफलता मिली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि सुरंग की डीपीआर भी प्राइवेट कंपनी से बनवाई गई। डीपीआर का निरीक्षण भी प्राइवेट कंपनी से कराया गया। घटना के 17 दिन बाद भी किसी की जिम्मेदारी तय न होना आश्चर्यजनक है। अभी तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज होकर गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एजेंसियों को सराहा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सिलक्यारा सुरंग से सभी श्रमिकों के बाहर निकलने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, भारतीय सेना, एयरफोर्स समेत विभिन्न एजेंसिंयों के कार्य को सराहा और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि बाबा बौखनाग की कृपा से यह कार्य आसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा और निमोनिया से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

अल्मोड़ा: इन दिनों चीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा और निमोनिया से अल्मोड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसको लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है। जरूरत पड़ने पर विभाग अब यहां के अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाएगा। वहीं वेंटिलेटर समेत अन्य सुविधाएं पहले से ही जिले […]
चीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा और निमोनिया से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

You May Like