टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात धौलधार में रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में पलट गया, जिसमें चालक और क्लीनर घायल हो गये। पुलिस ने ट्रक की बॉडी काटकर अंदर फंसे चालक को डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद बामुश्किल बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब साढ़े दस बजे धौलीधार के निकट गैस सिलेंडर से भरा ट्रक करीब 20 मीटर गहरी खाई में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सड़क तक किसी तरह आये क्लिनर ने बताया कि ट्रक के अंदर चालक फंसा हुआ है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने करीब डेढ़ घंटे में कटर के जरिये ट्रक की बॉडी काटकर चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया ट्रक हरिद्वार से अगस्तमुनि जा रहा था। जिसमें चालक सज्जन सिंह (48) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम रेदुल पैडलस्यू, भमलीचक के साथ क्लीनर मोहन सिंह (44) पुत्र नारायण सिंह ग्राम परसुंडा खाल जिला पौड़ी था। चालक ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन के बचाव में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। ट्रक चालक और क्लीनर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हंै।
पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
Sat Aug 14 , 2021
नई दिल्ली। स्वतंत्रा दिवस से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चार आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी ड्रोन से गिराए गए […]

You May Like
-
देहरादून: कांवड़ के मौसम में कांवड़िये राजनेताओं की तस्वीरों का प्रयोग करने से भी कोई परहेज नहीं करते हैं। जहां अन्य कांवड़िये अपनी कांवड़ में मोदी-योगी के चित्र लगाकर चल रहे हैं वहीं भाजपा के प्रवक्ता नवीन ठाकुर की कांवड़ में मोदी और धामी के चित्र भी आकर्षण का केन्द्र रहे। मंगलवार को सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में किये जाने वाले हरिद्वार गंगा स्नान के लिये सोमवार शाम को सहसपुर के महादेव प्राचीन शिव मंदिर से शिव भक्तों का एक दल हरिद्वार के लिये रवाना हुआ। इसकी अगुवाई भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने की। सहसपुर के स्थानीय लोगों ने धूमधाम के साथ सहसपुर बाजार में महिलाओं की शोभायात्रा निकालते हुए शिवभक्तों को हरिद्वार के लिये रवाना किया। इसके बाद मंगलवार को कांवड़ लेकर लौटी यात्रा का स्थानीय लोगों ने महादेव प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर में स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के तस्वीर लगी नवीन ठाकुर की कांवड़ झांकी हरिद्वार से लेकर सहसपुर तक आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान युवाओं ने नवीन ठाकुर की मोदी -धामी की कांवड़ झांकी के साथ जगह-जगह सेल्फी ली। नवीन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा पूरे देश में इतिहास रचने जा रही है। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में कांवड़ का शानदार आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार का तमाम प्रशासनिक अमला कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटा रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत चरण धोकर और हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सबका दिल जीत लिया है। यह लाखों करोड़ों शिव श्रद्धालुओं के लिये एक सुखद एहसास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज देश ही नहीं पूरे विश्व में सनातन धर्म और भारत का दबदबा कायम हो रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेसी सरकार ने कांवड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। गाना-बजाना आदि को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, संदीप अंतिल, कलीराम सकलानी, अनिल कुमार, सूरज रावत, सचिन पंवार आदि लोग शामिल रहे।
News Hindi Samachar July 26, 2022
