डराने लगा इन्फ्लुएंजा, चार नए मरीज मिले

News Hindi Samachar
देहरादून: देहरादून में मरीजों की कोविड और इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। रविवार को कोविड की 63 जांच हुईं। सभी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें एक बुजुर्ग और तीन वयस्क हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि रविवार को इन्फ्लुएंजा के चार मरीज मिले हैं। इसमें एक मरीज इंदिरेश अस्पताल, एक मरीज कैलाश अस्पताल और दो मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मरीजों के इन्फ्लुएंजा-ए पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मरीजों की एच-1 एन-1 रिपोर्ट पॉजिटिव के बारे में रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इन दिनों कोविड के साथ ही स्वाइन फ्लू का खतरा भी बढ़ गया है। मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को इन्फ्लुएंजा-ए पॉजिटिव ही बताया जा रहा है। जबकि इन्फ्लुएंजा पॉजिटिव आने पर इन्फ्लुएंजा के सब टाइप की जांच की जाती है। इन्फ्लुएंजा के सब टाइप स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करते हैं। शनिवार को भी जिले में इन्फ्लुएंजा के छह मरीज मिले थे। पिछले दो दिन में 10 मरीज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशिक्षण के बाद 167 रिक्रूट आरक्षी बनी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा

हरिद्वार: पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में सोमवार को 167 महिला आरक्षियों की पासआउट सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग रही। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के हाथों पुष्प गुच्छ प्राप्त करने के पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईजी फायर सर्विस नीरू […]
प्रशिक्षण के बाद 167 रिक्रूट आरक्षी बनी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा

You May Like