देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़कियों का रेप करने वाले आरोपी विद्यादत्त रतूड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रतूड़ी को ऋषिकेश के श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले ही मामले खुलासा हुआ था कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक विद्या दत्त रतूड़ी नाबालिग लड़कियों से रेप करता था।
आरोपी के खिलाफ देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में बीते शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। हालांकि सोमवार को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नशा मुक्ति केंद्र में लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की आरोपी वॉर्डन विभा सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय भी हरकत में आ गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से देहरादून समेत सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अपने-अपने जिले में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाए। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्रों का हर हफ्ते निरीक्षण किया जाए। नशा मुक्ति केंद्रों के जो नियम हैं, उनका सख्ती से पालन कराया जाए। थाना प्रभारी निरीक्षण की रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेंगे।
सक्षम उनियाल ने जीता 73वां एटलांटिस रैपिड शतरंज ओटीबी टूर्नामेंट
Tue Aug 10 , 2021
देहरादून। 73वें एटलांटिस रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में समक्ष उनियाल ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-10 वर्ग में 7 साल के अबीर सिंह राणा और अरमान सिंह बख्शी क्रमशरू दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ओपन केटेगरी में नई दिल्ली से हरीश शर्मा विजेता के रूप में उभरे, इसके […]

You May Like
-
दुराचार के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा
News Hindi Samachar February 15, 2023
