देहरादून। दुकान से घर आ रहे दो भाइयों को शिमला बाईपास रोड पर बीती रात को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र चैहान ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि अंबीवाला टी स्टेट देहात क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी है और फरार हो गया। चीता पुलिस 108 के सहयोग से दोनो घायलों को प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के संबंध में जानकारी ली गई तो पता लगा कि वे सगे भाई थे, जिनकी प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी।
दोनों रात को दुकान बंद कर मोटर साईकिल से अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे। अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाही से ओवरटेक कर मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। स्वजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रक का नंबर पता लगा। मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह और करतार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी जमालपुर कालोनी लुधियाना पंजाब वर्तमान निवासी गांव पेलियों निकट पुलिस चैकी नया गांव थाना पटेल नगर के रूप में हुई है।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 99.09 व 12वीं में 99.56 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
Sat Jul 31 , 2021
देहारादून। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 99.09 प्रतिशत तो इंटर में 99.56 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई। दसवीं में लड़के लड़कियों से आगे रहे। संस्थागत श्रेणी में लड़कों का रिजल्ट 99.39 प्रतिशत व […]

You May Like
-
चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी की तलाश जारी
News Hindi Samachar November 27, 2023
-
पत्नी ने पति को, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
News Hindi Samachar September 12, 2022
