पीएम मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी रमज़ान की बधाई

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को पवित्र महीना रमजान की शुरुआत के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने आज ट्वीट किया, रमजान की शुरुआत की बधाई। यह पवित्र महीना हमारे समाज में अधिक से अधिक एकता और सद्भाव लाए। यह गरीबों की सेवा के महत्व की भी पुष्टि करे। रमजान को मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीना होता है। इस पूरे महीने लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा (उपवास) रखते हैं रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और शाम में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। रमजान को इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा और बरकत का महीना कहा जाता है। रमजान का यह महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, यह मुबारक महीना सभी के लिए प्यार, खुशियां और एकजुटता लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसद में आज भी जारी रहेगा विपक्ष बनाम सरकार का गतिरोध

नई दिल्ली:  हिंडनबर्ग-अदानी विवाद में जेपीसी की विपक्ष की मांग जारी रहने से शुक्रवार को भी संसद में गतिरोध की संभावना है, जबकि भाजपा लंदन में की गई अपनी टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगने का दबाव बनाए रखेगी। अदानी मुद्दे पर विपक्षी सांसद शुक्रवार को राज्यसभा […]
संसद में आज भी जारी रहेगा विपक्ष बनाम सरकार का गतिरोध

You May Like