देहरादून: गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
तत्पश्चात पीवीके प्रसाद ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
Mon Oct 2 , 2023
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You May Like
-
आयोग की ओर से 23 परीक्षाओं के अतिरिक्त कैलेंडर जारी
News Hindi Samachar September 26, 2022
