प्रदेश में 37 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 37 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 643 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20213 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में सात, हरिद्वार में चार, नैनीताल में 11, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ दो, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व उत्तरकाशी में दो संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341573 हो गई है। इनमें से 327558 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7357 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र की सुस्त कार्य प्रणाली पर नाराजगी

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने आज जनपद के आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा परिचालन केन्द्र में तैनात कार्मिकों से जनपद में वर्षा के कारण अवरूद्ध सड़कों की संख्या एवं खोली गयी सड़कों के बारे में भी जानकारी प्राप्त […]
जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र की सुस्त कार्य प्रणाली पर नाराजगी

You May Like