प्रधानमंत्री ने दीं गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व व देव दीपावली की शुभकामनाएं

News Hindi Samachar
नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दूसरों की सेवा करने एवं भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरु ने दी, वह दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देती है। गुरु नानक ने सिख धर्म की स्थापना की थी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। उन्होंने दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जो दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है।’’ मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा था कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि ये संदेश लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं। मोदी ने एक अन्य पोस्ट में देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।’’ देव दीपावली कार्तिक महीने के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिलक्यारा: ऑगर मशीन का पूरा ब्लेड निकाला गया बाहर, मैनुअल ड्रिलिंग का काम किया जाएगा शुरू

उत्तरकाशी:  उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 16वां दिन है। आज घटनास्थल पर प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा पहुंचेंगे। वहीं उनके साथ मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु भी होंगे। बता दें कल रात ऑगर मशीन का पूरा ब्लेड बाहर निकाल लिया गया है। अब जिस वजह से ऑगर मशीन […]
सिलक्यारा: ऑगर मशीन का पूरा ब्लेड निकाला गया बाहर, मैनुअल ड्रिलिंग का काम किया जाएगा शुरू

You May Like