बाल कांग्रेस के गठन पर कैबिनेट मंत्री ने उठाया सवाल

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां जुट गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है। दरअसल युवा कांग्रेस के बाद बाल कांग्रेस का गठन होने जा रहा है। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बाल कांग्रेस गठन को लेकर सवाल उठाया है। विश्वास सारंग ने कहा कि इसके जरिए बच्चों को देश विरोधी सियासत ना सिखा दी जाए।

आपको बता दें कि प्रदेश में वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस अपना अभियान शुरू करने जा रही है। लेकिन युवा कांग्रेस के नाम पर नहीं बल्कि बाल कांग्रेस के नाम पर। बताया जा रहा है कि 16 से 20 वर्ष की आयु के नए युवाओं को जोड़ने के लिए 14 सितंबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने वाली है। पूर्व मंत्री बाला बच्चन को बाल कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस इसके जरिए अपनी विचारधारा का पाठ पढ़ाएगी और साथ ही कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रदेश के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं। हालांकि इस बाल कांग्रेस गठन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने टारगेट भी दिया है। बाल कांग्रेस के सदस्यता अभियान में करीब 1 लाख युवा बच्चों को जोड़ने पर फोकस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बड़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

मेरठ। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा एक बार फिर उफान पर आ गई है। मेरठ के हस्तिनापुर में जलस्तर बढ़ने से गंगा का तटबंध टूटने की आशंका बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।फतेहपुर प्रेम, हरिपुर, शेरपुर, नई बस्ती, हंसापुर, परसापुर, सरजोपुर, हादीपुर गांवड़ी, […]
हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बड़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

You May Like