बेलड़ा प्रकरण: रुड़की में महापंचायत का ऐलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

News Hindi Samachar
रुड़की: बेलड़ा प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर रोड़ बिरादरी के पक्ष में राजेंद्र आर्या की ओर से एक वीडियो डाला गया है। वीडियो में उन्होंने बेलड़ा में महापंचायत करने का ऐलान किया गया है। साथ ही उन्होंने किसानों और बिरादरी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बेलड़ा पहुंचने की अपील की है। हालांकि, वीडियो में महापंचायत की तारीख का एलान नहीं किया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिलेभर का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। साथ ही महापंचायत को टालने के प्रयास शुरु कर दिए हैं। बेलड़ा गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन ने गांव में आपसी प्रेमभाव और भाईचारा कायम करने के लिए पीस कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। पीस कमेटी में दोनाें पक्षों की ओर से पांच-पांच लोग शामिल होंगे। ये सभी गांव के मामले पर आपस में चर्चा करेंगे और अपने अपने पक्ष के लोगों से वार्ता करेंगे। साथ ही गांव में भविष्य में काेई घटना न हो इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चले कि 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी […]
सीएम धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

You May Like