भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ने वाले कांग्रेसियों ने अब हिंदुत्व की तुलना सीधे आतंकी संगठनों से कर दी

News Hindi Samachar

इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश में हिंदू खतरे में नहीं हैं, बल्कि ‘फूट डालो और राज करो’ की मानसिकता खतरे में है।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका क्योंकि उसके वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व पर किया है तगड़ा प्रहार। अपनी पुस्तक में सलमान खुर्शीद हिंदुत्व पर कैसे भड़के हैं यह आपको विस्तार से बताएंगे और साथ ही बात करेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जिन्होंने कहा है कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई संबंध नहीं है। सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गयी है देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है लेकिन एक चीज तो साफ है कि कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा को बड़ा चुनावी मुद्दा मिल गया है। जहां तक सलमान खुर्शीद की पुस्तक की बात है तो आपको बता दें कि इसमें उन्होंने हिन्दुत्व की आतंकवाद से तुलना की है। वैसे हिंदुत्व को आतंकवाद से कांग्रेस ने पहली बार नहीं जोड़ा है। भगवा आतंकवाद, हिंदू आतंकवाद जैसे शब्द दिग्विजय सिंह और चिदम्बरम ने ही गढ़े हैं। यही नहीं लंदन स्थित थिंक टैंक अंतरराष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान को संबोधित करते राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि आरएसएस का विचार मुस्लिम ब्रदरहुड के विचार जैसा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में कथित रूप से हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठनों से करते हुए कहा है कि हिंदुत्व साधु-संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है। सलमान खुर्शीद ने अयोध्या विवाद पर अदालती फैसले पर कहा है कि इसको लेकर समाज में बंटवारे की स्थिति थी लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उसका समाधान निकाला। उन्होंने कहा कि यह ऐसा फैसला है जिससे ये ना लगे कि हम हारे, तुम जीते। उन्होंने कहा कि फिलहाल अयोध्या के उत्सव में ऐसा लगता है कि एक ही पार्टी का उत्सव है।

इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश में हिंदू खतरे में नहीं हैं, बल्कि ‘फूट डालो और राज करो’ की मानसिकता खतरे में है। दिग्विजय सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के विमोचन के मौके पर यह भी कहा कि ‘हिंदुत्व’ शब्द का हिंदू धर्म और सनातनी परंपराओं से कोई लेनादेना नहीं है।

इस विमोचन कार्यक्रम में विवादित बयान देने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं कि जब ‘लिंचिंग’ की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की तरफ से निंदा नहीं की जाती है। एक विज्ञापन को वापस लिया जाता है क्योंकि हिंदू बहू को एक मुस्लिम परिवार में खुशी से रहता हुआ दिखाया गया।’’ यही नहीं अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर एक तरह से सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस फैसले का कानूनी आधार बहुत संकीर्ण है। बहुत पतली-सी रेखा है। लेकिन समय बीतने के साथ ही, दोनों पक्षों ने इसे स्वीकार किया।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने स्वीकार किया, इसलिए यह सही फैसला है। ऐसा नहीं है कि यह सही फैसला था, इसलिए दोनों पक्षों ने स्वीकार किया।’’ यही नहीं चिदम्बरम तो यहां तक बोल गये जैसे जेसिका लाल को किसी ने नहीं मारा वैसे ही बाबरी मस्जिद को किसी ने नहीं गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, शिनाख्त मिटने को पेट्रोल से जलाया चेहरा

मेरठ के रोशनपुर डोरली निवासी सचिन की गांव में परचून की दुकान है। सुशांत से सचिन की दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक सचिन ने कई महीने पूर्व सुशांत को 25 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस नहीं मिलने पर सचिन ने तकादा शुरू कर दिया। मेरठ। मेरठ में एक […]
युवा व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, शिनाख्त मिटने को पेट्रोल से जलाया चेहरा

You May Like