मंदिर में टीन शेड पर पुराना पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत, कई लोग घायल

News Hindi Samachar
मुंबई:  महाराष्ट्र के अकोला जिले के पारस गांव में टीन शेड पर एक पुराना पेड़ गिरने से 30-40 लोग घायल हुए जिसमें से 7 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ये जानकारी नीमा अरोड़ा (कलेक्टर, अकोला, महाराष्ट्र) ने दी। महाराष्ट्र के अकोला जिले में देर रात तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भारी नुकसान हुआ। बालापुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पारस गांव में बाबूजी महाराज मंदिर में एक टिन शेड पर पेड़ गिर गया। इससे शेड धराशायी हो गया। इस दौरान बारिश से बचने के लिए टिन शेड के नीचे रुके कई यात्री दब गए। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बालापुर पुलिस थाना निरीक्षक अनिल जुमले अपने सहयोगियों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों की सहायता से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी है। अपनों की तलाश में लोग बिलखते नजर आ रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में रविवार तड़के दो गोदामों में आग लग गई। वसई विरार अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सतीवली के मौर्या नाका में तड़के 1:30 बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ और सुबह 5:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस बीच, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 788 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से एक शख्स की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, नए मामले आने के साथ ही महाराष्ट्र में अभी तक कुल 81,49,929 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और कुल 1,48,459 लोगों की इस संक्रमण से मौत होने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी जेल में 44 कैदी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जेल में बंद 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जो कैदी एचआईवी पॉजिटिवि पाए गए हैं, उसमे एक महिला कैदी भी शामिल है। सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी सेंटर इंचार्ज डॉक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि […]
हल्द्वानी जेल में 44 कैदी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप

You May Like