महाराष्ट्र सरकार उद्योगपति रत्न टाटा को देगी ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार

News Hindi Samachar

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि एक समिति ने इस संबंध में फैसला किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार और उद्योग मंत्री के तौर पर वह इस समिति के सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आई-फोन के लिए किया आठ महीने के बच्चे का सौदा

देहरादून: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। आई-फोन लेने के लिए दंपति ने अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया| पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद […]
आई-फोन के लिए किया आठ महीने के बच्चे का सौदा

You May Like