मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस पत्रिका में सचिवालय परिवार की सभी अधिकारी कर्मचारियों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए विचार दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, पत्रिका के संपादक शारदा शर्मा, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह घींगा ,सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, क्लब के पूर्व संरक्षक नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, दिनेश चंद्र, अनिल कुमार शर्मा, तथा सी.एस . बोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा विभाग के एक लाख शिक्षको व कर्मियों को झटका

-वित्त विभाग ने यात्रा अवकाश के आदेश पर लगी रोक देहरादून: शिक्षा विभाग के करीब एक लाख शिक्षकों और कर्मियों को साल में एक बार यात्रा अवकाश की सुविधा नहीं मिलेगी। वित्त विभाग ने इस आदेश पर रोक लगा दी है। पिछले महीने ही शिक्षा महानिदेशक ने यात्रा अवकाश बहाल […]
शिक्षा विभाग के एक लाख शिक्षको व कर्मियों को झटका

You May Like