मुख्यमंत्री से मिले नगर निगमों के महापौर

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में
मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिव नगर विकास को महापौरों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। महापौरों ने मुख्यमंत्री से अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु धनराशि, मानव संसाधनों की उपलब्धता तथा वाहन व्यवस्था का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विकास एवं नगर निगम क्षेत्र में शामिल किये गये क्षेत्रों के विकास हेतु यदि अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी तो उसकी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने नगर निगमों से अपने संसाधनों को बढ़ाने पर भी ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, रूड़की गौरव गोयल, रूद्रपुर रामपाल, ऋषिकेश अनीता ममगाई, काशीपुर ऊषा चैधरी तथा प्रभारी सचिव नगर विकास विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में चुनाव से पहले गोपनीय सर्वे करा रही भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार रणनीति बना रही है। भगवा पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश में है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से एक गोपनीय सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। सबसे खास बात है कि सर्वे का पहला चरण […]
उत्तराखंड में चुनाव से पहले गोपनीय सर्वे करा रही भाजपा

You May Like