शंकराचार्य ने की जोशीमठ के लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग

News Hindi Samachar

हरिद्वार: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जोशीमठ के लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़े पैमाने पर जारी निर्माण गतिविधियों के कारण जमीन धंसने और इमारतों में दरार पड़ने से स्थानीय लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है।

विकास के नाम पर हिमालयी क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए शंकराचार्य ने कहा कि सीमावर्ती नगर में रह रहे हजारों लोगों का जीवन खतरे में है। जोशीमठ के रास्ते में संवाददाताओं से बातचीत में शंकराचार्य ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सरकार को नगर के लोगों के लिए एक बार के राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।’’

उन्होंने जोशीमठ को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण नगर करार देते हुए कहा कि भगवान विष्णु, जिन्हें बदरीनाथ मंदिर समर्पित है, सर्दियों में उनकी पूजा-अर्चना भी जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में की जाती है। शंकराचार्य ने कहा, ‘‘नगर के हजारों बाशिंदों की तरह ही भगवान का भी पुनर्वास करने की जरूरत पड़ सकती है।’’ उनका शनिवार को जोशीमठ का दौरा करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डूबते जोशीमठ में जुटे वैज्ञानिक, सभी को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

जोशीमठ : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैज्ञानिक राज्य के जोशीमठ में भू-धंसाव के कारणों का पता लगा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाना सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है. धामी ने कस्बे के उन क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जहां भूमि धंसने के कारण […]
डूबते जोशीमठ में जुटे वैज्ञानिक, सभी को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता:  मुख्यमंत्री धामी

You May Like