देहरादूनः सीएम धामी सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की राह खोली है। पारदर्शिता और शुचिता के साथ भर्ती के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। राज्य लोक सेवा आयोग तमाम भर्तियो का न केवल वार्षिक कैलेण्डर जारी कर चुका है बल्कि भर्ती प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है। किसी तरह की गङबङी न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
भर्तियो की इसी कङी में अब उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 12 जनवरी से 1 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। बोर्ड के सचिव अरविंद सिंह पांगती ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की। कुल 1564 पदों में से 1152 पद महिला अधिकारी के होंगेए जबकि 412 पद पुरुष अधिकारी के होंगे।
1152 पदों में 70 प्रतिशत यानी 623 पद डिप्लोमा धारियों के लिए और 30 प्रतिशत यानी 529 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। इसी प्रकार, पुरुषों के 412 में से 70 प्रतिशत यानी 281 पद डिप्लोमा धारकों व 30 प्रतिशत यानी 131 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे।
आवेदन http://www.ukmssb.org/ पर कर सकते हैं।
लिगामेंट इंजरी रिक्वरी के लिए ऋषभ पंत को मुबंई किया शिफ्ट
Wed Jan 4 , 2023
देहरादून: क्रिकेटर ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन उनके शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी […]

You May Like
-
फिल्म नशेबाज का पोस्टर दून के धौलास में हुआ लॉच देहरादून, आजखबर। उत्तराखंड की खूबसूरत हसीन वादियों को फिल्माने के लिए बॉलीवुड के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार पहाड़ों की तरफ रुख करने लगे हैं। रविवार को स्नेपर इंटरटेनमेंट इन्वेस्टर्स फॉरम इंडिया द्वारा बॉलीवुड फिल्म नशेबाज का पोस्टर धौलास में लॉच किया गया। फिल्म के पोस्टर का लांच विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर व सरकार में दायित्वधारी राजकुमार पुरोहित ने किया। इस फिल्म के निर्माण में खास सहयोग नीरज शर्मा व राजीव देशवाल कर रहे हैं। 5 करोड़ की लागत से बन रही नशेबाज फिल्म में किस तरह से नशे में लिप्त युवा धुए में अपनी जिंदगी को खत्म कर रहे हैं या तो नशा मुक्ति केंद्र में अलग ही संघर्षों से गुजरते हैं और किस तरह से आज नशा छोटी सी उम्र के बच्चों पर पैर पसार रहा है उसका बारीकी से वर्णन अभिनय के तौर पर इस फिल्म में किया गया है। फिल्म के निर्देशक गैब्रियल वत्स ने जस्टिन रूफर्स और गीत शर्मा को मुख्य भूमिका में उतारा है। इसके अलावा फिल्म में सुनिधी चैहान के शान अरमान मलिक की आवाज में गाने हैं, जिसके बोल लिरिक म्यूजिक संजय घोष, सीमा सैनी ने दिए हैं। इसके अलावा फिल्म में जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां अनु कपूर, पूनम ढिल्लो, संजय मिश्रा, मनोज बख्शी, गोविंद नामदेव, गीतांजलि शर्मा अभिनय कर रहे हैं। नशे पर आधारित यह फिल्म उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, धोलास, ऋषिकेश में फिल्माई जानी है। इस मौके पर सीसीआरो के नेशनल डायरेक्टर प्रदीप डोबरियाल, धौलास ग्राम प्रधान समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
News Hindi Samachar January 24, 2021
