सीएम ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष के निवास पर जाकर परिजनों को दी सांत्वना

News Hindi Samachar

हल्द्वानी: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने (रविवार) को पूर्व मंत्री अविभाजित राज्य उत्तरप्रदेश में पूर्व मंत्री पर्वतीय विकास विभाग स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा के निवास आनंद लोक कालोनी, देवलचैड पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने के साथ ही शोक संतृप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार में स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा की पुत्री अनुलेखा एवं पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बधाया।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट, विधायक रामसिंह कैडा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मनोज पाठक, अजय कुमार, प्रदीप जनौटी, रंजन बर्गली, नवीन भटट,मोहन पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आन्नद सिंह दरम्वाल, विनीत अग्रवाल के साथ ही डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना,एसएसपी पी.एन.मीणा के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने रविवार को श्री खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की […]
सीएम धामी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई

You May Like