सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम घोषित, उत्तम सिंह होंगे कप्तान

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने शनिवार को आगामी सुल्तान ऑफ जोहोर कप मलेशिया 2022 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। सुल्तान ऑफ जोहोर कप 22 अक्टूबर से जोहर बाहरू में शुरू होने वाला है। 2019 संस्करण में रजत पदक के साथ अपने अभियान का अंत करने वाली भारतीय टीम इस साल के संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, मेजबान मलेशिया और गत चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन कोरोना महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद किया जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी उत्तम सिंह करेंगे, जिन्होंने 2021 में घर में भारत के जूनियर विश्व कप अभियान में भाग लिया था और साथ ही इस साल की शुरुआत में जकार्ता में आयोजित एशिया कप 2022 में सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया था। बॉबी सिंह धामी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारत 22 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा और उसके बाद 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ से भिड़ेगा। दो दिनों के आराम के बाद, भारत 25 अक्टूबर को जापान से और उसके बाद 26 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगा। भारतीय टीम 28 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी, जबकि फाइनल 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। टीम की तैयारियों के बारे में बोलते हुए, कोच सीआर कुमार ने कहा, हम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। खिलाड़ी पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में एक साथ हैं और खेलने के लिए उत्सुक हैं। हमारे पास एक अच्छी तरह से संतुलित टीम है। सात खिलाड़ी जो 2021 जूनियर विश्व कप टीम का हिस्सा थे और उनमें से कुछ ने सीनियर पुरुष टीम के साथ भी काम किया है। कुमार ने कहा, यह जूनियर हॉकी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण और बहुत प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और हम मेजबान मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। 18 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है- गोलकीपर: मोहित एचएस, अंकित मलिक डिफेंडर्स: आमिर अली, शारदानन्द तिवारी, रोहित, अमनदीप लकड़ा,सिरिल लुगुन। मिडफील्डर: विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, अंकित पाल, पूवन्ना सीबी, अमनदीप, जॉनसन पुरी। फॉरवर्ड: उत्तम सिंह (कप्तान), अंगद बीर सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, बॉबी सिंह धामी (उप कप्तान), सुदीप चिरमाको।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनसार बावर के होनहार युवा राजेश का पुर्तगाल में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

देहरादून: जौनसार बावर, जनपद देहरादून के ग्राम अटाल, खत देवधार,उत्तराखण्ड के निवासी राजेश वर्मा का चयन ‘पैरालंपिंग कमेटी ऑफ इण्डिया’ द्वारा विला रील द सान्टो एन्टोनियो, पुर्तगाल में होने वाले IWAS WORLD CHAMPIOSHIP-2022 के लिए स्वीमिंग टीम में किया गया है। यह वर्ल्ड गेम दिनांक 23 से 29 नवम्बर, 2022 […]
जौनसार बावर के होनहार युवा राजेश का पुर्तगाल में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

You May Like