अस्पताल के टॉयलेट में जन्म देकर महिला फरार

News Hindi Samachar
देहरादून: बुधवार सुबह एक महिला प्रसव के लिए विकासनगर स्थित जिला उप अस्पताल पहुंची। महिला के साथ एक युवक भी था जिसने पर्ची बनवाई और महिला का नाम प्रीति (23) लिखवाया था। इसके बाद महिला टॉयलेट में गयी और वहां बच्ची को जन्म देकर युवक संग फरार हो गयी। जब सफाई कर्मचारी ममता ने बच्ची को टॉयलेट में कमजोर अवस्था में पाया तो नवजात को उठा कर प्रसव रूम ले गयी। डॉ। मंजु राणा ने शिशु की नाजुक हालत देखते हुए उसे ड्रिप चढ़ाई। फिलहाल बच्ची को सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से इलाज के लिए  हाइयर सेंटर भेज दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिचेल स्टार्क मेन्स हंड्रेड प्लेयर ड्राफ्ट से नाम वापस ले चुके हैं

लंदन: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस साल के मेन्स हंड्रेड टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने ड्राफ्ट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से अपना नाम वापस ले लिया है, जो गुरुवार को होगा। स्टार्क वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ भारत में हैं, दौरे के […]
मिचेल स्टार्क मेन्स हंड्रेड प्लेयर ड्राफ्ट से नाम वापस ले चुके हैं

You May Like