उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई-जेई पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) की लिखित भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने वाले आरोपी अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार सहित तीन आरोपियों को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अभ्यर्थियों से अवैध रूप से अर्जित सात लाख रुपये की नकदी और विभिन्न बैंकों के ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। एई-जेई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में एसआईटी ने बीते दिन नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमें से पांच पहले से ही पटवारी भर्ती परीक्षा धांधली के आरोप में जेल में बंद है।
शेष चार में तीन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, नितिन चैहान और सुनील सैनी को एसआईटी ने शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में सिर्फ एक आरोपी भाजपा नेता संजय धारीवाल अभी पकड़ा नहीं जा सका है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जेई-एई भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की छानबीन के दौरान कॉल डिटेल कइयों के चेहरे बेनकाब कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। कॉल डिटेल के आधार पर भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों के संपर्क में आए लोग रडार पर हैं। जेई और एई की लिखित भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के लिए लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार ने जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से 28 लाख रुपये में सौदा किया था। संजीव चतुर्वेदी ने पेपर लेकर उसे दलाल नितिन चैहान व सुनील सैनी के माध्यम से अभ्यर्थियों तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरान्त प्रदेश अनुशासन समिति का गठन

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के अनुमोदन के उपरान्त अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति का गठन किया है। पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात को अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पूर्व सासंद महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा […]
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरान्त प्रदेश अनुशासन समिति का गठन

You May Like