मनसा देवी हादसे के घायलों का कुशल चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा समुचित उपचार- त्रिवेन्द्र

News Hindi Samachar

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालु हताहत हुए, जिसकी सूचना मिलते ही हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तुरंत सक्रिय हुए और सिटी हॉस्पिटल, हरिद्वार पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सांसद रावत ने कहा कि कुशल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का समुचित उपचार चल रहा है। प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन पूरी तत्परता से राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, माँ मनसा देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

सांसद रावत ने आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ हम पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भी उनके साथ उपस्थित रहे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परंपरा भाषा और संस्कृति का जीवंत दर्शन है संस्कृत ग्राम मत्तूर- डॉ धन सिंह रावत

मत्तूर/देहरादून। कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा जिले में स्थित मत्तूर ग्राम, भारत का एक अनूठा गाँव है जहाँ संस्कृत भाषा आज भी दैनिक जीवन की जीवंत धारा है। इस अद्वितीय ग्राम में आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (शिक्षा एवं संस्कृत भाषा) डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल के […]
परंपरा भाषा और संस्कृति का जीवंत दर्शन है संस्कृत ग्राम मत्तूर- डॉ धन सिंह रावत

You May Like