एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का भ्रमण, बैरकों व मैस का भी किया निरीक्षण

News Hindi Samachar
देहरादून: एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस लाईन का भ्रमण करते हुए पुलिस कर्मियों की बैरकों का जायजा लेने के साथ ही मैस में बने खाने का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। परेड के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों को आगामी 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस व 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड के संबंध में समय से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान एसएसपी ने वहां चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में जवानों की बैरिकों, सीपीसी कैंटीन, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण करते हुए वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही जवानों से संबंधित किसी भी समस्या को सीधे उनके समक्ष रखते हुए उसके समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस जिला मेस में जाकर वहां जवानों के लिए बनाये गये भोजन को स्वयं भी ग्रहण कर जवानों के भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि के रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्कूली बच्चों से बातचीत की, वहां उपस्थित शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा के साथक- साथ उन्हें कराई जा रही एक्स्ट्रा एक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली। अपने बीच एसएसपी अंकल को देख वहां उपस्थित बच्चों के चेहरे खिल उठेबछ, बच्चों ने मासूमियत के साथ उनसे कई सवाल पूछे, जिनका एसएसपी ने बड़ी सहजता से जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किराया अधिकरण में होगा मकान मालिक और किरायेदारों के विवादों का निपटारा

देहरादून:  राज्य में अब मकान मालिक और किरायेदारों के विवादों का निपटारा किराया अधिकरण में होगा। हर तहसील में इसके लिए सहायक कलक्टर प्रथम श्रेणी को किराया प्राधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। हरिद्वार समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल, राज्य में […]
किराया अधिकरण में होगा मकान मालिक और किरायेदारों के विवादों का निपटारा

You May Like