बिष्ट बुंगा गांव के ग्रामीणों ने की नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग

News Hindi Samachar

पौड़ी: गर्मी का सीजन आते ही कई गांव पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसी तरह का एक गांव कल्जीखाल विकासखंड का बिष्ट बूंगा गांव है, जहां पिछले कई माह से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।

परेशान ग्रामीणों ने आज जिला अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात कर गांव को ज्वाल्पा पंपिंग योजना से पर्याप्त पानी मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों के साथ आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक असवाल का कहना था कि गांव में पानी की किल्लत इस कदर है कि गांव में बनी पानी की डिग्गी पर ग्रामीणों को सुबह से ही पानी के लिए खड़ा होना पड़ता है। ग्रामीणों को पानी का 1-1 बर्तन भरने में घंटों लग जाते हैं।

गांव से दूर स्थित पानी का टैंक भी जर्जर स्थिति में है, जिसमें पानी ही नहीं रुकता है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से जल्द पेयजल समस्या का निदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली के करंट से बिजली कर्मचारी झुलसा

ऋषिकेश: बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा कर्मचारी करंट लग जाने के कारण झुलस गया। उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। ग्राम धारकोट यम्केश्वर निवासी बिजली कर्मचारी चंद्र मोहन पुत्र नारायण सिंह गुरुवार की सुबह धारकोट में बंद पड़ी बिजली को खंबे पर चढ़कर ठीक कर रहा था कि […]
बिजली के करंट से बिजली कर्मचारी झुलसा

You May Like