कुछ दल अपने राज्य में न्याय दिलाने का नहीं कर पाते काम: अनुराग

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिसके बाद राजनीति गर्मा गई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने सीधे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल महज राजनीति करने का काम करते हैं हालांकि अपने राज्य में न्याय दिलाने का काम नहीं कर पाते हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और कघनून व्यवस्था के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए थे वे उठाए गए हैं। परन्तु कुछ लोगों की महज राजनीति करने की आदत बन गई है।
इससे पहले भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी को घेरा था। संबित पात्रा ने कहा था कि एनसीआरबी के अनुसार राजस्थान बलात्कार के मामलों में शीर्ष पर है। पिछले 6 महीनों में राजस्थान में बलात्कार के मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2020 में राजस्थान में 13,750 केस बलात्कार के हुए। ऐसे में राजस्थान के रेप के मामलों में चुप्पी क्यों साधी है।
गौरतलब है कि दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके माता पिता ने आरोप लगाया है कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुराने नांगल गांव में श्मशान घाट के पुजारी ने उनकी सहमति के बिना बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक पुजारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत का चैथा पदक पक्का, पहलवान रवि दाहिया ने फाइनल में बनाई जगह

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाखस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को पटकनी दे दी है। इसी के साथ ओलंपिक 2020 में भारत का चैथा पदक पक्का हो गया है। रवि दाहिया ने 57 किलोवर्ग में नूरइस्लाम सानायेव को मात दे दी है। इसी […]
भारत का चैथा पदक पक्का, पहलवान रवि दाहिया ने फाइनल में बनाई जगह

You May Like