केंद्र जम्मू-कश्मीर को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने के लिए हर संभव मदद को प्रतिबद्धः सिंह

News Hindi Samachar

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के जीवन को और बेहतर बनाने और उद्योगों के लिए कारोबार सुगमता में सुधार के लिए हर समय गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

श्रीनगर। केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने की दिशा में हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में सभी आपूर्ति बाधाओं को दूर करने और नागरिकों को चैबीस घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान के लिए भी प्रतिबद्ध है। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सिंह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये हैं।

उन्होंने इस दौरान जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के जीवन को और बेहतर बनाने और उद्योगों के लिए कारोबार सुगमता में सुधार के लिए हर समय गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। मंत्री ने 118 करोड़ रुपये की लागत वाली छह पारेषण एवं वितरण परियोजनाओं के लिए यहां राज भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह से इतर यह बात कही।

सिंह और प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परियोजनाओं का सयुंक्त रूप से ‘ऑनलाइन’ उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल सिन्हा ने लोगों की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, एक मजबूत बिजली क्षेत्र का मतलब जीवन को सुगम बनाना, औद्योगीकरण और रोजगार में वृद्धि है। हम जम्मू-कश्मीर के बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं जो पिछले कई दशकों से जर्जर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिश्ता खत्म करने के बाद बनाया जा रहा निशाना: ठाकरे

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि वो लोग अब फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति को अपनाएंगे। शिवसेना को ऐसे मंसूबों से बचना चाहिए और मराठी लोगों और हिंदुओं की एकता के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि मैं मुख्यमंत्री हूं। […]
रिश्ता खत्म करने के बाद बनाया जा रहा निशाना: ठाकरे

You May Like