चंद्रयान-3′ हुआ लॉन्च, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

देहरादून: भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरी। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी शुभकामनाएं दीं|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, तो 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं! मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और नवाचार में हमारे द्वारा की गई प्रगति के बारे में अधिक से अधिक जानने का आग्रह करता हूं। यह आप सभी को बहुत गौरवान्वित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन चंद्रयान: ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण का साक्षी बनने के लिए हजारों लोग पहुंचे श्रीहरिकोटा

श्रीहरिकोटा: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में एतिहासिक दिन वैज्ञानिकों के परिवार व पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में लोग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण का साक्षी बनने के लिए एकत्रित हुए। चिलचिलाती गर्मी और शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के बावजूद उत्साही अंतरिक्ष प्रेमियों को ले […]
मिशन चंद्रयान: ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण का साक्षी बनने के लिए हजारों लोग पहुंचे श्रीहरिकोटा

You May Like