कोरोना संक्रमण: तीन दिन में तीन गुना केस बढ़े

News Hindi Samachar

देहरादून:  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। तीन दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को 90 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 200 पहुंच गया है। इनमें 5 से 6 संक्रमित मरीज किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होने से अस्पतालों में भर्ती है। बाकी मरीजों में संक्रमण मामूली होने से घर में इलाज लेकर ठीक हो रहे हैं।

बुधवार को भी कुल 90 संक्रमितों में 55 देहरादून जिले के हैं। इसके अलावा नैनीताल जिले में 10, हरिद्वार में सात, टिहरी में सात, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में दो, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों मामले बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या 200 हो गई है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में रह कर ठीक हो रहे हैं।

दिन            संक्रमित            सैंपल जांच

12 अप्रैल        90                  822
11 अपैल       108                 708
10 अप्रैल        71                  797
09 अप्रैल        30                233 

देहरादून समेत कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जो लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें मामूली लक्षण हैं। जो घर में रह कर ठीक हो रहे हैं। वर्तमान में 5 से 7 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती है। जो किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हैं।
– डॉ. पंकज सिंह, प्रभारी राज्य कोविड कंट्रोल रूम

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में आएंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ रहे हैं। प्रदेश में लगातार संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। तीन दिन के भीतर ही प्रतिदिन संक्रमित मामले तीन गुना बढ़े हैं। वर्तमान में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 10 प्रतिशत तक पहुंच गई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के बेटे का हुआ एनकाउंटर

देहरादून: बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में गुरूवार को बड़ी खबर सामने आई है। मामले में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद का पुत्र असद और उसका एक सहयोगी गुलाम यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारे गये। पुलिस ने दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एनकांउटर […]
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के बेटे का हुआ एनकाउंटर

You May Like