भ्रष्टाचार के तालाब में गोते लगा रही केजरीवाल सरकार: भाजपा

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं। वह पंजाब में जीत के बाद अब विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और वहां पार्टी के अस्तित्व को खड़ा कर रहे हैं। इन सबके बीच में विभिन्न राज्यों में यह भी दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के बाद पंजाब में आई भगवंत मान के सरकार ने भी भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। इसी को लेकर अब भाजपा ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को खोखला बताया है। इतना ही नहीं, हाल में ही दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर हुई कार्रवाई को लेकर भी भाजपा लगातार केजरीवाल से सवाल पूछ रही हैं।

एक ट्वीट में दिल्ली भाजपा ने दावा किया कि जानबूझकर केजरीवाल ने जनलोकपाल बिल अटकाया है और भ्रष्ट आप नेताओं को जेल जाने से बचाया है। एक और ट्वीट में भाजपा ने लिखा कि केजरीवाल के खास सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार से है पुराना नाता। इसके साथ ही सत्येंद्र जैन के ऊपर की गई सीबीआई कार्रवाई के कुछ स्क्रीनशॉट भी डाले गए है। इसके साथ ही भाजपा ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में लिखा कि हद कर दी आपने करप्शन खत्म करने में भी किया भ्रष्टाचार। इसके साथ ही उसकी ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया। इस वीडियो में केजरीवाल10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने के बाद कर रहे हैं, कहीं 16 दिन में तो कहीं 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रही हैं।

एक ट्वीट में दिल्ली भाजपा ने लिखा कि भ्रष्टाचार के तालाब में गोते लगा रही है। केजरीवाल सरकार भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल कह रहा है कि पंजाब में 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म हो गया, केजरीवाल जी अगर भ्रष्टाचार खत्म हो गया तो टैक्स के पैसों से टीवी पर प्रचार क्यों किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान में तालिबानी शासन, बहुसंख्यक अपने त्योहार मनाने में भी हिचकते हैं

जयपुर। राजस्थान के करौली में आगजनी और हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई। राजस्थान के हिंसा प्रभावित करौली में ऐहतियात के तौर पर कफ्र्यू को 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। वहीं पूरे मामले पर बीजेपी ने राजस्थान सरकरा को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। बीजेपी […]
राजस्थान में तालिबानी शासन, बहुसंख्यक अपने त्योहार मनाने में भी हिचकते हैं

You May Like