चारधाम यात्रा से पहले हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट का निरीक्षण

News Hindi Samachar
देहरादून:  विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को शुरू होने में अब महज 6 दिनों का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में यात्रा की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने मोर्चा संभाल लिया है। यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं, वहीं उन्होंने आज हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 20 मई से शुरू होने जा रही श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है। देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यहीं से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा शुरू करते हैं। यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे। इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापनों की जांच कर रहा ईसीबी 

लंदन: इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापनों में दिखने से मुश्किल में पड़ गए हैं क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं यह उसके भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन तो नहीं है। न्यूजीलैंड का यह पूर्व कप्तान […]
मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापनों की जांच कर रहा ईसीबी 

You May Like