आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

News Hindi Samachar

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा तटों के साथ केदारनाथ धाम से लेकर मैदान तक योगमय हो गए। आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 फीट की ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थानों पर योगाभ्यास कर विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया।

योगनगरी के गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज राज सिंह, केदारनाथ, नैनीताल, मसूरी आदि में हजारों साधकों ने सुबह योग किया।

उत्तराखंड में प्रमुख कार्यक्रम ऋषिकेश में गंगा किनारे परमार्थ निकेतन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वामी चिदानन्द मुनि ने हजारों साधकों के साथ योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

हरिद्वार में मालवीय घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ,सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, केदारनाथ में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान योग कार्यक्रम में शामिल हुए। केदारनाथ मंदिर परिसर में भी साधकों ने योगाभ्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के तहत बनाई गई गुफा में 24 घंटे योग साधना की थी।

टिहरी की कोटी कॉलोनी में झील बोट प्वाइंट पर विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधकारी इवा श्रीवास्तव ने योगाभ्यास किया। मसूरी में लाइब्रेरी चौक बैंड स्टैंड पर करणी सेना ने योग कार्यक्रम आयोजित किया।इसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भाग लिया। हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट कैम्पटी में भी योगाभ्यास किया गया।

आईटीबीपी के 35 वीं बटालियन के हिमवीरों ने 14,500 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया गया। केदारनाथ, जोशीमठ और वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर इंस्टीट्यूट टिहरी लेक में योगाभ्यास किया गया। द्रोणनगरी देहरादून में योग की धूम दिखी। घंटाघर के गांधी पार्क, हाथीबड़कला स्थित सर्वे ग्राउंड,एफआईआर के अलावा, संघ की शाखाओं में भी योगाभ्यास किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी विधानसभा भवन में योग कार्यक्रम में शामिल हुईं। आचार्य विपिन जोशी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। विधानसभा में हर माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,923 नए मरीज

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 9,923 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 7,293 रही।वहीं, कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल […]
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,923 नए मरीज

You May Like