बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, पांच दलों के साथ किया गठबंधन

News Hindi Samachar

मणिपुर। कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव में बंगाल की तर्ज पर लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मणिपुर में अगले महीने विधानसभा चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने लेफ्ट सहित पांच राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इस गठबंधन के नाम और न्यूनतम साझा कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पिछले साल असम चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 10 पार्टियों का महागठबंधन बनाया था, इसे महाजोत कहा था। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन लोकेन ने कहा कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काम करेगी।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियों ने एक साझा लक्ष्य के साथ हाथ मिलाया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी ने कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन ने काकचिंग सीट को छोड़कर शेष 59 विधानसभा सीटों पर साझा उम्मीदवारों को खड़ा करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिवारवाद को बढ़ावा देने में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी आगे, चुनावी मैदान में उतरी हरक सिंह रावत की पुत्रवधू

देहरादून। उत्तराखंड में दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा को सीट संख्या में बदलने के लिए भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस बार फिर आम कार्यकर्ताओं की जगह परिवारवाद को तरजीह दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश के कुल 20 फीसदी से अधिक विधानसभा […]
परिवारवाद को बढ़ावा देने में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी आगे, चुनावी मैदान में उतरी हरक सिंह रावत की पुत्रवधू

You May Like