‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ संबंधी बयान को लेकर राहुल गांधी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस 

News Hindi Samachar
नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल राहुल के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक प्रश्नावली भेजी थी और उनसे यौन उत्पीड़न की शिकायत को लेकर संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण देने को कहा था। पुलिस के मुताबिक, राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के श्रीनगर चरण के दौरान बयान दिया था, मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस नेता से इन पीड़ितों का विवरण देने को कहा था, ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूखंड बेचने के नाम पर 11 लाख ठगे, मामला दर्ज

रुड़की:न्यू शिवालिक नगर निवासी व्यक्ति से भूखंड बेचने के नाम पर 11 लाख की रकम हड़प ली गई है। पीड़ित ने मामले में रुड़की निवासी पूरे परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में संजय कुमार निवासी न्यू शिवालिक नगर […]
भूखंड बेचने के नाम पर 11 लाख ठगे, मामला दर्ज

You May Like