आज फिर ईडी को सीएम केजरीवाल ने किया नजरअंदाज, कहा- गैरकानूनी है समन

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी 19 फरवरी को भी ईडी (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने कहा कि ईडी का समन अवैध है। ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है। बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने दोहराया कि केजरीवाल को भेजे गए समन गैरकानूनी हैं। यह मामला अब कोर्ट में पेंडिंग है। 14 फरवरी को जांच एजेंसी ने केजरीवाल को छठा समन जारी किया और उन्हें 19 फरवरी को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था।

बता दें कि सीएम ने ED के अब तक के सभी समन को नजरअंदाज कर दिया है और आरोप लगाया है कि वे अवैध और राजनीति से प्रेरित थे। पहले पांच 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी, 22 दिसंबर, 2023 और 2 नवंबर, 2023 को जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ

हमारा स्वप्न और संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं- सीएम देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित […]
मुख्यमंत्री ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ

You May Like